Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया

महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यक्रम संयोजक प्रीति तिवारी की अध्यक्षता में बरगदाही पुरवा पनकी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस के रूप में मनाया। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक प्रीति तिवारी में बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर महिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम के प्रारंभ में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नम आंखों के साथ आए हुए सभी कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन पर अपने अपने विचार प्रकट किए। एवं बताया कि कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में की थी। वही कार्यक्रम में आरोप लगाते हुए प्रीति तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार कर्नाटक सत्ता पाने के लिए ओछी राजनीति की है इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। इसके विरोध में यहां पर एक पोस्ट कार्ड लिखो अभियान चलाया गया जिसमें सभी ने पोस्टकार्ड लिखकर राष्ट्रपति महोदय को भेजा है और कहा कि कर्नाटक में जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या की है। सिर्फ सत्ता की लालच में दोषी लोगों के ऊपर कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रीति तिवारी, आरती दीक्षित, संतोष त्रिपाठी, डॉ शारदा पांडे, माया बाजपेई, शरद त्रिपाठी, सुनीता पाल, आदि लोग मौजूद रहे।